तवा पुलाव (Tawa Pulao recipe in Hindi)

#rb
#Aug
आज मैंने मुम्बई स्ट्रीट फूड तवा पुलाव बनाया है,ये थोड़ा स्पाइसी होता है और इसमें मैने अपनी मनपसंद सब्जियां डाली है,इसका कलर और टेक्सचर ऐसा होता है कि किसी को भी आकर्षित कर ले,ये एक कहा जाए तो वन पॉट मिल है,जिसमे भरपूर सब्जियों और चटखारेदार मसालों का पर्याप्त स्वाद होता है,
तो आइए इसे बनाने की विधि देखे।
तवा पुलाव (Tawa Pulao recipe in Hindi)
#rb
#Aug
आज मैंने मुम्बई स्ट्रीट फूड तवा पुलाव बनाया है,ये थोड़ा स्पाइसी होता है और इसमें मैने अपनी मनपसंद सब्जियां डाली है,इसका कलर और टेक्सचर ऐसा होता है कि किसी को भी आकर्षित कर ले,ये एक कहा जाए तो वन पॉट मिल है,जिसमे भरपूर सब्जियों और चटखारेदार मसालों का पर्याप्त स्वाद होता है,
तो आइए इसे बनाने की विधि देखे।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले राइस को धोकर कुकर में 2कटोरी पानी और 1/2चम्मच हल्दी डालकर तेज आंच पर 1सीटी आने तक पका लें।
- 2
अब सारी सब्जियों को बारीक काट ले और कॉर्न को थोड़ा उबला कर ले,अब एक कड़ाही में 3से4 चम्मच के करीब बटर डालकर मेल्ट करें।
- 3
अब इसमें 1/2चम्म खड़ा जीरा और1/4छोटा चम्मच हल्दी का तड़का दे और फिर बारीक कटी सब्जियों को डालकर मध्यम आंच पर 2मिनट भुने,अब इसमें उबले कॉर्न और हाफ बॉयल्ड हरे सफल मटरधोकर डाले
- 4
अब एक बाउल में 2चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें,1चम्मच पाव भाजी मसाला और1/4चम्मच गर्म मसाला और 2चम्मच पानी डालकर पेस्ट तैयार करें और भून रही सब्जियों पर डालें और स्वादानुसार नमक डालके ढककर धीमी आंच पर 3से4 मिनट पकने दे।
- 5
अब ऊपर से हल्दी वाले उबले चावल डालें और मध्यम आंच पर मिक्स करते हुए 2मिनट भुने,इसतरह गरमागरम स्वादिष्ट चटखारेदार तवा पुलाव तैयार है दूसरी ओर एक बाउल में 1कटोरी दही फेंटे उसमे बारीक कटे प्याज,टमाटर,गाजर डाले और 1/2चम्मच भुना जीरा पाउडर,1/4चम्मच चाट मसाला,1/4चम्मच काला नमक डालकर मिक्स करें,इसतरह सैलेडराई ता तैयार है इसे थोड़ा चिल्ल करें।
- 6
अब तवा पुलाव की प्लेटिंग करें,इसे प्याज़ के स्लाइस और सलाद के रायते के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- छोटू चोकोलेट केक इन अप्पे मेकर (chotu chocolate cake in appe maker recipe in Hindi)
- केले के कबाब (kele ke kabab recipe in Hindi)
- नारियल मूंगफली की चटनी (nariyal moong Fali ki chutney recipe in Hindi)
- ब्राउन चीकू की बर्फी(Brown chikoo barfi recipe in hindi)
- मूंगफली नमकीन (moongfali namkeen recipe in Hindi)


















कमैंट्स (6)