बादल जाम(badal jaam recipe in hindi)

बादल जाम(badal jaam recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन को 1/2 इंच मोटे गोल राउंड्स में काट लें।
- 2
नमक लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें।
- 3
इतने समय में डिप तैयार करें। दही को एक कटोरे में लेंगे। और इसमें आधा लहसुन पीसकर, आधा धनिया पत्ती,नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- 4
अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें।
- 5
अब एक पैन में तेल गरम करें उसमें कटा हुआ बाकी लहसुन,अदरक डालें और भूनें।
- 6
Ab इसमें कटी हुई प्याज़ डालकर 2 मिनट भूनें।
- 7
अब पिसे हुए टमाटर डालें साथ में नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर 5 मिनट तक पकाएं। बिलकुल गाढ़ी सॉस बनने पर गैस बंद कर दें।
- 8
बैंगन के टुकड़ों को एक कपड़े से पोंछ कर गरम तेल में तल लें।
- 9
एक टिशू पेपर पर निकाल लें।
- 10
एक प्लेट में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और चिली फ्लेक्स मिला लें।
- 11
बैंगन के तले हुए टुकड़ों को एक बेकिंग डिश में लगाकर उन पर टमाटर की सॉस फैलाएं। और मसाला छिड़के।
- 12
फॉयल पेपर से कवर करके 180 डिग्री पर 10 मिनट बेक करें।
- 13
अब निकाल कर दही की डिप लगाएं और बाकी मसाला छिड़के।
- 14
धनिया पत्ती से सजाकर गरमा गरम परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- छोटू चोकोलेट केक इन अप्पे मेकर (chotu chocolate cake in appe maker recipe in Hindi)
- नारियल मूंगफली की चटनी (nariyal moong Fali ki chutney recipe in Hindi)
- केले के कबाब (kele ke kabab recipe in Hindi)
- ब्राउन चीकू की बर्फी(Brown chikoo barfi recipe in hindi)
- पंजाबी राजमा मसाला(panjabi rajma masala recipe in hindi)























कमैंट्स (6)