बैंगन का भरता (baigan Ka bharta recipe in Hindi)

manju.rohilla @Manjurohilla22
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धो लें
- 2
फिर उसको चार हिस्सों में कट लगा ले और बैंगन पर हल्का सा तेल लगा ले जिससे कि वह जल्दी भून जाएंगे
- 3
उसके बाद गैस पर रखकर 5 से 7 मिनट भून ले
- 4
भूनने के बाद बैंगन का छिलका उतार लें और उनको अच्छे से मैश कर ले
- 5
गैस पर कुकर रखें और उसमें थोड़ा सा घी डालें
- 6
इस में कटा हुआ प्याज़ डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें
- 7
फिर इसमें मैश किए हुए टमाटर डाल दें और साथ में ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और हल्दी पाउडर डाल दें
- 8
और थोड़ी देर इसमें हल्का सा पानी मिलाकर भून ले इसमें 2 -3 साबुत हरी मिर्च मिलाएं
- 9
फिर इसमें मैश किए हुए बैंगन डाल दें
- 10
और कुकर बंद कर के 1-2 सीटी लगवाएं
- 11
बैंगन के भरथे को गरम-गरम सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15426102





कमैंट्स