सफेद ग्रेवी पनीर (safed gravy paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई गरम करें और एक कटोरी पानी डालें फिर उसमें दो कटे प्याज, एक हरी मिर्च और चार से पांच लहसुन डालें
- 2
अब सारे खड़े गरम मसाला डालिये और ढककर धीमी आंच पर दस मिनिट तक पकने दीजिये
- 3
दस मिनिट बाद सारे खड़े गरम मसाला और हरी मिर्च निकाल कर मिक्सर जार में डाल दीजिये
- 4
अब एक कटोरी दही वाली मलाई डालें और सभी को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें
- 5
अब कढ़ाई को फिर से गरम कीजिये, इसमें एक चम्मच घी और एक चम्मच मक्खन डाल दीजिये और फिर हमारे द्वारा बनाया गया पेस्ट डालें
- 6
अब इसे अच्छे से मिलाएं और फिर दस मिनट तक पकाएं और लगातार चलाते रहे
- 7
अब पनीर के टुकड़े डालें और अपने स्वादानुसार नमक डालेंऔर ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिला लें और दो मिनट और पकाएं
- 8
सफेद ग्रेवी पनीर खाने के लिए तैयार है, प्लेट में निकालिये और ऊपर से एक चम्मच शहद डालिये और धनिया पत्ता से सजाइये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15508322


























कमैंट्स (8)