काली साबूत उड़द दाल (kali sabut urad dal recipe in Hindi)

काली साबूत उड़द दाल (kali sabut urad dal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को रात भर भिगोकर रखें और सुबह अच्छी तरह से धो कर उबाल लें।१कप दाल में ३गिलास पानी डालकर कुकर में डाल दें और नमक स्वादानुसार और हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें।
- 2
अब दाल के लिए छौक तैयार करने के लिए प्याज़ हरी मिर्च और लहसुन को छीलकर बारीक कटा लें और टमाटर और अदरक को कस लें।
- 3
अब एक पैन में घी डालें और गरम होने पर उसमें जीरा और हींग डाल दें और फिर उसमें बारीक काट प्याज़ और लहसुन डालकर अच्छी तरह से भून लें सुनहरा होने तक भूनें और फिर उसमें कसा हुआ टमाटर हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह से भून लें
- 4
अब सारे मसाले डाल दें और अच्छी तरह से मिलाये और पकने दें हल्का सा पानी डालकर अच्छी तरह से पकने दें जब तक मिश्रण घी ना छोड़ दें जब मिश्रण घी छोड़ दें तो मिश्रण दाल में डालकर अच्छी तरह से मिलाये और पकने दें
- 5
लीजिए आपकी गरम गरम दाल तैयार हैं गरम गरम रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स