चॉकलेट कप केक (chocolate cup cake recipe in Hindi)

बनाने में बहुत ही आसान खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट
2022 की मेरी पहली रेसिपी
कुछ मीठा हो जाए
चॉकलेट कप केक (chocolate cup cake recipe in Hindi)
बनाने में बहुत ही आसान खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट
2022 की मेरी पहली रेसिपी
कुछ मीठा हो जाए
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक छन्नी लेकर सभी ड्राई इनग्रेडिएंट को छान लेना है
- 2
अब एक बाउल ले लीजिए उसमें पहले चीनी और रिफाइंड डालकर अच्छी सी फ्रेट ले जब तक कि दोनों अच्छी तरह से मिलना जाए
- 3
अब उसमें सभी ड्राई इनग्रेडिएंट को थोड़ा थोड़ा डालना है और थोड़ा थोड़ा दूध डालना है इसी तरह से उसको हमें स्मूथ बैटर बना लेना है जिस तरह से हम पकौड़ी के लिए बेसन का घोल बनाते हैं उतना ही गाना हमें इसका गोल बनाना है
अब आखिरी मे हमे सिरका डाल कर मिला लेना है - 4
अब हम उस बर्तन को ले लेंगे जिसमें हमें बनाना है अगर आपके पास कप केक के लिए कप नहीं है तो आप कटोरी में भी बना सकती हैं लेकिन उसे फिर हमें गैस पर ही बनाना होगा अब हम बैटर कटोरी में डाल देंगे और हमें इस चीज़ का ध्यान रखना है कि हमें आधी कटोरी ही डालना है अब ऊपर से थोड़ा सा चोकोचिप्स डाल देंगे इसी तरह से सारी कटोरिया हम बना लेंगे
- 5
अब गैस पर हमें कढ़ाई चढ़ा देंगे उसमें हम स्टैंड रख देंगे अब उसके ऊपर हम प्लेट रख देंगे और उसी के ऊपर हम सारी कटोरिया रख देंगे और गैस को धीमी कर देंगे 30 से 40 मिनट के लिए वेक करेंगे अगर आप ओटीजी में बैक कर रहे हैं तो 180 पर 15 मिनट के लिए बैक करिएगा
- 6
कपकेक हमारा बन करके तैयार हो गया अब आप उसको बाहर निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद कटोरी से बाहर निकाल कर के और सर्व करिए अगर आपको कोई दिक्कत हो बनाने में तो आप मेरे युटुब चैनल पर जा करके देख सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)