कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करते हैं जब पानी खौलने लगे तो इसमें 1/2चम्मच नमक व 2 चम्मच तेल डालदेते हैं। फिर गैस बंद करके उसमें चावल का आटा डाल कर मिक्स कर देते है ।
- 2
अब इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख देते है और फिर 5 मिनट बाद इसे मसाला मसाला कर चिकना कर लेते हैं।और फिर हाथ में तेल लगा कर इसे आटे की तरह गूथ लेते है।
- 3
आलू को मैश कर लेते है फिर इसमें सब मसाले डालकर मिक्स कर लेते हैं और इसकी छोटी छोटी गोली बना लेते हैं।
- 4
अब चावल के आटे की लोई बना कर बेल लेते है और फिर कटोरी से काटकर गोल कर लेते है।
- 5
अब इसे हाथ में लेकर बीच में आलू की गोली रख कर मोड़ते हुए इसे गोल कर लेते हैं। (चित्र की तरह)
- 6
अप्पे पैन को तेल से ग्रीस करके 2 मिनट तक धीमी आंच में ढक्कन से ढक कर गर्म कर लेते है।फिर इसमें चावल की लोई को रखकर ऊपर से तेल लगा कर धीमी आंच में सेकते है।
- 7
जब ये एक ओर से गुलाबी रंग की सिक जाए तो इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी गुलाबी होने तक शेक लेते है।इसी तरह घुमा घुमा कर चारो तरफ से शेक लेते हैं। चावल की कचौड़ी तैयार है।
- 8
चावल की कचौड़ी को खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
- 9
अप्पे पैन में बनी कुरकुरी व कम तेल वाली ये चावल की कचौड़ी बनाने में जितनी आसान होती है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (4)