मिनी समोसा (mini samose recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे को गूंजने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा डालें उसके बाद उसमें रिफाइंड तेल और थोड़ा सा नमक डालें।उसमें थोड़ा सा पानी भी ऐड करें उसके बाद अच्छे से मैदे को गूंद ले ।
- 2
मिक्सचर बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दालमोठ ले उसके बाद उसे मिक्सी में डालें और अच्छे से पीस लें उसके बाद उसमें काला नमक,भुना जीरा पाउडर, हींग, चाट मसाला, पिसी लाल मिर्च और पिसी खटाई डालकर अच्छे से मिला ले।
- 3
समोसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतला पतला बेले उसके बाद उसे बीच से काटे और उसमें पानी लगा कर फोल्ड करें फिर मिक्सचर को उसमें भरे।
- 4
फिर से पानी लगाकर उसे अच्छी तरह से दबाकर बंद कर दे दूसरी तरफ एक कढ़ाई में रिफाइंड तेल डालें और समोसा को धीमी आंच पर ही तलें जिससे कि वह कुरकुरे और अच्छे बने ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16040158




कमैंट्स