स्ट्रीट स्टाइल मुंबई सेव पूरी (Street Style Mumbai Sev Poori recipe in hindi)

#fm1
#streetstylefood
सेव पूरी मुंबई का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड हैं जो बहुत स्वादिष्ट और चटपटा लगता हैं. सेव पूरी के नाम से ही मुँह में पानी आ जाता हैं.इसे शाम के नाश्ते में परोसे... सच मानिए इसे खाकर मन प्रसन्न हो जायेगा और तबियत हरी हो जाएगी.
सेव पूरी को बनाना बहुत ही आसान हैं. इसके लिए छोटी - छोटी करारी पूरी बनायीं जाती हैं फिर उसपर उबले आलू, हरी चटनी, मीठी चटनी, प्याज़, टमाटर, सेव आदि की टॉपिंग की जाती हैं.
सेव पूरी मुंबई के हर गली - नूकड़ पर बिकती हुई मिल जाएंगी.कोई फंक्शन ,किट्टी या पार्टी हो यह स्नैक्स या स्टार्टर के रूप में बेहतर विकल्प हो सकता हैं. तो चलिए झटपट से बनने वाली मुंबई सेव पूरी बनाते हैं!

कुकिंग निर्देश
- 1
पूरी •••••••
एक बड़े बर्तन में पूरी के लिए मैदा छान लीजिये फिर उसमें नमक, मोयन के लिए ऑयल डाल दीजिये. - 2
अब थोड़ा -थोड़ा पानी डाल कर डो लगा लीजिये और रेस्ट के लिए 30 मिनट कवर कर रख लीजिये.
- 3
आटे से छोटी लोई बनाकर बेल लेंगे फिर छोटी- छोटी गोल पूरी बना कर उसपर फोक से छेद कर लेंगे जिससे कि पूरी फूले नहीं. माध्यम आंच पर सारी पूरियों को तल कर निकाल लेंगे.
- 4
टॉपिंग की तैयारी ••••
सेव पूरी के टॉपिंग की सभी सामग्री निकाल लीजिये. हरी चटनी, इमली / खजूर की मीठी चटनी, तीखी लाल चटनी को तैयार रखिये.. प्याज़, टमाटर, हरी धनिया को बारीक काट लीजिये. अनार के दाने निकाल लीजिये. - 5
उबले आलू को मैश कर लीजिये और उसमें नमक,थोड़ा प्याज़,नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर मिला लीजिये.
- 6
अब प्याज़ नमक मिले आलू को पूरी पर अच्छी तरह लगा लीजिये फिर हरी और तीखी लाल चटनी लगाए
- 7
अब प्याज़, टमाटर की टॉपिंग कर मीठी चटनी लगाएं फिर चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें.पसंद के अनुसार सेव की मात्रा रखें.
- 8
सभी सेव पूरी पर ऊपर से अनार और हरी धनिया पत्ती डालें.
- 9
हमारी स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल सेव पूरी रेडी हैं.खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाये.
- 10
मुँह में पानी ला देने वाली मुंबई सेव पूरी की रेसिपी आपको कैसी लगी... कृपया लाइक और कमेंट कर अवश्य बताएँ 🙏😊
- 11
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (70)