सूजी हलवा (sooji halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही गैस पर गर्म कर लेंगे फिर सूजी को ब्राउन होने तक भून कर निकाल लेंगे। फिर उसी कड़ाही में घी डाल कर गर्म होने दें और क्रश किए इलाइची डालें फिर भुनी हुई सूजी को डालकर चम्मच से चलाते हुए मिला लेंगे।
- 2
थोड़ी देर सब मिक्स हो जाए इसमें २ गिलास पानी डाल देंगे साथ में शक्कर डाल कर मिलाएंगे। चम्मच चलाते रहेंगे ।
- 3
जब सूजी भूनते हुए गाढ़ा हो किशमिश बादाम भी डालेंगे और फिर मिलाते जायेंगे। २,३ चुटकी नमक भी डालेंगे हलवे का टेस्ट अच्छा लगता है।
- 4
कड़ाही छोड़ने लगे तब तक मिलाते रहेंगे। इसके पश्चात एक बाउल में निकाल लेंगे।
- 5
दानेदार सूजी हलवा सर्व के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16101032




कमैंट्स