जीरा बिस्कुट(jeera biscuit recipe in hindi)

#ABK
जोधपुर, राजस्थान
आटे के जीरा बिस्कुट बहुत अच्छे बने।इन्हें मैंने कड़ाही में साबुत नमक डाल कर बेक किया है।अच्छा कलर आया है।
जीरा बिस्कुट(jeera biscuit recipe in hindi)
#ABK
जोधपुर, राजस्थान
आटे के जीरा बिस्कुट बहुत अच्छे बने।इन्हें मैंने कड़ाही में साबुत नमक डाल कर बेक किया है।अच्छा कलर आया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले बरतन में सभी सामग्री निकाल लें।फिर दही में सभी सामग्री मिला कर फेटें।उसके बाद आटा व सूजी मिला कर आटा गूंथ लें।जरूरत से थोड़ा दूध मिला कर टाइट आटा गूंथ लें।
- 2
कड़ाही में जीरा भुनने के बाद थोड़ा दरदरा पीस लें।आटा गूंथते समय जीरा डाल लें और थोड़ा बचा कर रखें, ऊपर से डालने के लिए।
- 3
चकले पर आटे की लोई रखें और मोटा बेले।ऊपर से बचाया हुआ जीरा छिड़क कर और बेल लें।ढक्कन से गोल काट लें।
- 4
एक कड़ाही में साबुत नमक डाल कर गरम करें और स्टैण्ड लगाएं। एक प्लेट में पेपर बिछाकर तेल लगाएं और उस पर बिस्कुट रखें।प्लेट को स्टैण्ड पंर रखें और ढक्कन लगा दें।बीच में चैक करें।
- 5
एक तरफ से सिकने के बाद पलट कर दुसरी तरफ सेके।सुनहरा होने पर निकला लें।लीजिये तैयार है जीरा की खुशबू और स्वाद के बिस्कुट।चाय के साथ खायें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)