कटहल की सब्जी (kathal ki sabzi recipe in Hindi)

Sonika Gupta @cook_12336747
कटहल की सब्जी (kathal ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कटहल को छीलकर,अच्छी तरह से धो लें ।
- 2
फिर कुकर में एक गिलास पानी और
कटहल, नमक स्वादानुसार डालकर ढक्कन लगाकर 3 -4 सीटी लगा ले। - 3
जब कुकर की स्टीम निकल जाए तब ढक्कन भी खोलकर, कटहल निकले थोड़ा ठंडा कर,उसकी सारी गुठलियाँ छीलकर एक साइड रखकर कटहल का एक्स्ट्रा पानी अलग निकल दीजिए
- 4
फिर एक कड़ाई में ऑयल डालकर गरम कर, हरी मिर्च, जीरा चटकाए,हल्दी पाउडर डालकर उबला हुआ कटहल डाले, हल्का सा नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं... गैस को बिल्कुल सिम करके ढक्कन ढककर पकाए और बीच बीच चलाते रहे
- 5
जब कटहल हल्का ब्राउन होने लगे तब धनिया पाउडर,सौफ,घर का मसाला और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाए और ३-४ मिनट और भून लें
- 6
फिर हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाए
- 7
स्वादिष्ट और लाजवाब कटहल की सब्जी तैयार है दोस्तों इसे खाने के साथ परोसिए और आंनद लीजिए ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16248690















कमैंट्स (2)