राजमा चावल इन लंच बॉक्स (Rajma Chawal in lunch box recipe in hindi)

राजमा चावल इन लंच बॉक्स (Rajma Chawal in lunch box recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को पूरी रात या 6 से 7 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें. राजमा जब फूल जाए तब 1 तेजपत्ता, 1 बड़ी इलायची, एक टुकड़ा दालचीनी और नमक डालकर उबाल ले. उबलने पर साबुत मसालों को निकाल कर अलग कर दें.
- 2
प्याज,टमाटर,अदरक और लहसुन और साबुत लाल मिर्च को ब्लेंड कर लें. साबुत लाल मिर्च से कलर अच्छा आता है.
- 3
एक कढ़ाई / पैन में तेल गरम करें और हींग जीरा डालकर हल्का चटकने दे फिर अदरक लहसुन प्याज़ टमाटर और साबुत लालमिर्च वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून ले
- 4
जब मसाला कढ़ाई छोड़ने लगे तब हल्दी पाउडर, राजमा मसाला, देगी लालमिर्च, नमक आदि बताए गए सभी पिसे मसाले डालकर भुने. किनारों से ऑयल रिलीज होने पर बॉयल्ड राजमा डालें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाए.
- 5
ग्रेवी गाढ़ी होने तक मीडियम आंच पर राजमा को (लगभग 7 से 8 मिनट) पकाएं.राजमा की ग्रेवी गाढ़ी होकर तैयार है अब इसमें बारीक कटी हरी धनिया स्प्रिंकल कीजिए.
- 6
गरमा गरम राजमा चावल तैयार है.
- 7
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (65)