रोस्टेड रोल (Roasted roll recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को गूंथ रोटी बना कर सेंक कर रख लेंगे। अब नूडल्स को उबाल कर रख लेंगे। फिर उसे छनि पर निकाल कर सारे पानी निकल जाने देंगे।
- 2
अब गैस पर कडाई गरम होने देंंगे,रिफाइंड डाल हरी मिर्च और प्याज़ के छोटे टूकड़े को भून लेंगे।अब टमाटर को भी टूकडे कर डाल कर अच्छे से भन लेंगे।अब उबले नूडल्स भी डाल कर मिक्स करलेंगे।नमक, मैगी मसाले और नूडल्स मे जो मसाले हैं वो अच्छे से मिक्स देंंगे। और ठंडा होने देंंगे।
- 3
अब नाँनसटीक ताबे पर आधी चम्मच रिफाइंड डालकर बने रोटी डालकर दोनों तरफ सेंक लेंगे। अब सेंके रोटी पर बीच मे बने नूडल्स डाल देंंगे फिर उपर से छोटे छोटे कट किए हुये प्याज़ और टमाटर डाल देंगें।उसके उपर मयोनिज और टोमाटोसॉस डालकर,उपरसे चाट मसाला डालकर फोल्ड कर रोल की तरह कर लेंगे।कुछ देर तवा पर उलट-पुलट कर सेंक लेंगे। अब सॉस या चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)