गेहूं आटा पापड़ चाट(GENHU AATA PAPAD CHAAT RECIPE IN HINDI)

गेहूं आटा पापड़ चाट(GENHU AATA PAPAD CHAAT RECIPE IN HINDI)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गेहूं के आटे की पापड़ी बनाने के लिए एक बाउल गेहूं का आटा ले. हल्का सा नमक ऐड कर आवश्यकतानुसार पानी ऐड करते हुए हल्का सख्त नरम आटा गूथ लें. आटे को तेल लगाकर चिकना कर एकदम छोटी छोटी सी लोईयाँ कट कर ले. और पतली पतली पापड़ के तरीके से पूरियां बेल कर एक कपड़ा बिछाकर उसपर फैलाते जाये. सारी पूरियां इसी तरह बेलकर तैयार कर लें. फिर कढ़ाई मे तेल गर्म कर सारी पूरियों को करारी तल लें.
- 2
अब पूरी पापड़ पर सबसे पहले हरी चटनी लगाकर उबले हुए मेश्ड आलू स्प्रेड करें.
- 3
फिर बारीक कटे हुए टमाटर और प्याज़ डालकर स्प्रेड करें. साथ ही चाट मसाला भी स्प्रिंकल करें.
- 4
अब ऊपर बेसन के बारीक सेव औऱ इमली खजूर की चटनी मीठी चटनी डाले.
- 5
ऊपर हरी धनिया डालकर गार्निश करें और सर्व करें|
- 6
आप की चटपटी गेहूं आटा पापड़ की चाट बनकर तैयार है|
- 7
यह चटपटी स्नैक्स चाट खाने में बहुत ही क्रिस्पी टेस्टी लगती है. साथ ही झटपट से कम इनग्रेडिएंट्स के साथ आसानी से बन जाती है|
- 8
सो जब भी कुछ चटपटा सा खाने का मन करे तो यह स्नैक्सचाट जरूर बनाकर इंजॉय करें|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (13)
Excellent