आलू बोंडा

#WD
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मै आलू बोंडा की रेसिपी शेयर कर रही हूं यह मेरी बेटी को बहुत पसंद है अतः आज मै उसकी मनपसंद आलू बोंडा की रेसिपी शेयर कर रही हूं ।ये उबले हुए आलू के मसालेदार गोलों को बेसन के गाढ़े घोल में डुबोकर डीप फ्राई करके बनाए जाते हैं यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है ।
Happy Women's Day to all my Dear Cookpad Friends

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू बोंडा बनाने की सभी सामग्री किचेन काउंटर पर एकत्रित कर लें अदरक लहसुन हरी मिर्च और धनिया पत्ती को एक मिक्सर ग्राइंडर जार में डाल कर दरदरा पीस लें
- 2
अब आलू को मैश कर लें फिर एक नॉनस्टिक पैन में एक बड़ी चम्मच रिफाइंड ऑयल गरम करें इसमें राई हींग जीरा करी पत्ता डालकर चटकाएं
- 3
फिर इसमें दरदरा पीसा हुआ अदरक लहसुन धनिया पत्ती का पेस्ट डालें फिर इसमें हल्दी धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर अमचूर पाउडर आदि सभी मसाले डालें
- 4
और फिर मैश किया हुआ आलू डालें स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे भून लें फिर इसमें धनिया पत्ती डालें और भली प्रकार मिलाएं
- 5
अब आलू के ठंडा हो जाने पर गोल गोल बोंडा बना लें फिर एक बाउल में एक कप बेसन और एक बड़ी चम्मच चावल का आटा लेकर छन्नी से छान लें फिर इसमें हल्दी पाउडर हींग डालें
- 6
बेकिंग सोडा अजवाइन स्वादानुसार नमक मिलाएं और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बना लें
- 7
अब गैस की आंच पर एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें जब तेल खूब गरम हो जाए तो आंच धीमी करके आलू बोंडा को बेसन के घोल में डिप करके गरम तेल में डालें
- 8
और करछुल से उलटते पलटते हुए सुनहरा होने तक सेंक लें
- 9
इस प्रकार सारे आलू बोंडा फ्राई कर लें और गरमा गरम आलू बोंडा धनिया पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
- 10
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (23)