चिकन चंगेजी

चिकन चंगेजी
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को अच्छे से साफ करे अब उसमे अदरक, लहसुन का पेस्ट डाले। मैरिनेशन के सारे मसाले और नमक डाल कर उसे अच्छे से मिक्स करे। अब इसे 30 मिनट को रखे जिससे चिकन में मसाले का फ्लेवर आ जाए।
- 2
प्याज को स्लाइस में काटे, लहसुन छील ले, सभी सामग्री को निकाले। गैस पर पैन रखे अब थोड़ा तेल डाले और प्याज़ को लाइट गोल्डन होने तक फ्राई करें। साथ ही काजू, हरी मिर्च और टमाटर को भी डाल कर भून ले।
- 3
ये भून जाय तब इसे प्लेट में निकाले और थोड़ा ठंडा होने दे।
- 4
अब इसका पेस्ट बनाए । पैन में तेल डाले और चिकन को फ्राई करे। चिकन को लाइट फ्राई करे और निकाले।
- 5
अब तेल में खड़े मसाले डाले, अदरक लहसुन का पेस्ट डाले इसे भुने। अब तैयार प्याज, टमाटर काजू का पेस्ट डाले, सारे पाउडर मसाले नमक डाले और इसे अच्छे से भुने। अब दही डाल दे और सभी को अच्छे से भुने।
- 6
मसाले भून जाय तब फ्राई किया चिकन डाल दे और इसे 3 से 4 मिनट भुने। अब 1 कप पानी डाले और इसे पकाए। इसे ढक कर नहीं पकाए।
- 7
5 मिनट बाद गैस बंद करे, गर्म मसाला पाउडर डाले चिकन चंगेजी बन कर तैयार है। अब इसे सर्विंग बाउल में निकाले और सर्व करें चपाती, पराठे या खमीरी रोटी के साथ। बहुत ही स्वादिष्ट बनी है।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (2)