बीटरुट कोकोनट राइस (साउथ इंडियन तड़के के साथ)

बीटरुट कोकोनट राइस (साउथ इंडियन तड़के के साथ)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह से धोकर पानी में डालकर 15मिनट के लिए भिगो कर रखें फिर
- 2
एक भगोने में 2कटोरा पानी गरम करके उसमें एक टुकड़ा दालचीनी,एक तेज़ पत्ता, लौंग, बड़ीइलायची मिलाकर भींगे हुए बासमती चावल डालकर पकाएं फिर उबले हुए चावल को बाउल में निकाल लें और
- 3
बीटरूट को छिल करके कद्दूकस कर लें और फ्रेश नारियल को भी कद्दूकस कर लें फिर
- 4
कड़ाही में 2 चम्मच घी गरम करके उसमें काजू को रोस्ट करके निकाल लें उसी घी में चना दाल, उड़द दाल,राई दाने, साबुत जीरा, करीपत्ता साबुत लाल मिर्च, मूंगफली के दाने
- 5
डाल कर हरी मिर्च, आधी चम्मच हीं ग
- 6
और कधूकस किया हुआ बीटरूट डालकर 1 एक चम्मच नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च का पाउडर मिलाकर बीटरूट सोफ्ट होने तक पकाएं फिर कधूकस किया हुआ फ्रेश नारियल और उबले हुए बासमती चावल
- 7
गरम मसाला पाउडर और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डाल कर मिला लें फिर
- 8
सरवींग बाउल में निकाल कर धनिया पत्ता और फ्राई काजू से गार्निश करके सर्व करें
टिप्स
यदि आपको चावल का कलर ज्यादा डार्क करना हो तो 1/2बीटरूट और मिला लें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (7)