आलू बेसन की स्वादिष्ट सब्जी

#CA26
यह सब्जी मेरे टिफिन में मम्मी देखतीं थीं, मेरे बच्चों को भी यह सब्जी बहुत पसंद है।
आलू बेसन की स्वादिष्ट सब्जी
#CA26
यह सब्जी मेरे टिफिन में मम्मी देखतीं थीं, मेरे बच्चों को भी यह सब्जी बहुत पसंद है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलूओं को छीलकर पानी में डालें, मीडियम साइज में आलूओं को काटें और पानी में डालें।
- 2
अब एक मिक्सी के जार में जीरा, सूखा धनिया, काली मिर्च, मूंगफली और बेसन डालकर पीसें।
- 3
अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालकर करी पत्ता डालें, राई तड़तड़ाने पर बिना पानी के आलू डालें
- 4
ढंककर,3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नंमक डालकर मिलाएं।
- 5
ढंककर फिर 3-4 मिनट फिर पकाएं, इसके बाद इसमें पिसा मसाला डालकर मिलाएं ।
- 6
फिर ढंककर 3-4 मिनट पकाए और हरा धनिया डालकर मिलाएं । गरम गरम स्वादिष्ट आलू बेसन की सब्जी चाहें तो टिफिन में दें या गरम गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (16)