क्रिस्पी लहसुनिया आलू कतली

#CA26
#week2
क्रिस्पी लहसुनिया आलू कतली खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है यह नॉर्मल आलू की भुजिया की तरह ही बनाया जाता है बस इसका सेप और थोड़ी मसाले इधर-उधर होते हैं जिससे कि और भी ज्यादा टेस्टी लगती है खाने में बड़े और बच्चे सभी इसको बहुत ही पसंद से खाते हैं क्रिस्पी होने की वजह से यह बहुत टेस्टी लगती है इसके ऊपर थोड़ा चाट मसाला डालकर और भी ज्यादा टेस्टी लगती है खाने से आईए देखते हैं क्रिस्पी आलू कतली बनाने की रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को पतले गोल स्लाइस में काट लें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें, आलू डालें और दोनों साइड से सुनहरा व क्रिस्पी होने तक भूनें।
- 3
लहसुन डालें, हल्का सा भूनें।
- 4
नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 5
जरूरत लगे तो थोड़ा और तेल डालें, दोनों साइड से क्रिस्पी करें। एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर ले
- 6
जब आलू सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, गैस बंद करें।
- 7
चाहें तो ऊपर से हरी धनिया डालें और गरमागरम परोसें।
- 8
यह लहसुनिया क्रिस्पी आलू कतली खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है बड़े बच्चे सभी को बहुत ही पसंद आती है इसे चावल दाल या रोटी पराठे के साथ गरम-गरम सर्व करें
टिप्स
आलू को पतला काटने से यह जल्दी और अच्छे से पकता है। ज्यादा कुरकुरे के लिए, आलू को भूनते समय तेल की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)