तड़का इडली

#CA26
Week_6
इडली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट होती हैं और और यह काम समय में झटपट बन जाती हैं मैं इन इडली को माइक्रोवेव में बना रही हूं, बहुत जल्दी तैयार हो जाती हैं इसमें तड़का लगा दिया जाए तो क्या कहना।मेरी मां को इडली बहुत पसंद थी क्योंकि यह सॉफ्ट और हल्की रहती हैं, इडली को नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ खाती थी।
तड़का इडली खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को छानकर एक बाउल में लेंगे, अब सूजी में दही डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अब आवश्यकता अनुसार पानी डालकर एक घोल बनाकर तैयार करेंगे, घोल ना ज्यादा पतला हो ना गाढ़ा
- 2
अब एक पेन में दो चम्मच कुकिंग ऑयल डालकर राई के दाने डालकर चटकाकर चने दाल को डालकर 30 से 40 सेकंड के लिए भुनेंगे को फ्लेम पर अब कारीपत्ता डालकर तड़के को सूजी के घोल के अंदर डालेंगे। अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करके इडली प्लेट पर थोड़ा सा कुकिंग ऑयल ग्रीस करेंगे। अब ईनोका पैकेट डालकर अच्छे से मिक्स करके इडली का डो थोड़ा-थोड़ा इडली प्लेट में डालेंगे और इसे ओवन के अंदर 3 मिनट 3 सेकंड के लिए रखेंगे।
- 3
अब हमारी तड़का इडली तैयार है इनको प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी और टमाटर प्याज़ की चटनी के साथ सर्व करेंगे यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट, स्पंजी लगती है।
- 4
- 5
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स