बीटरुट हार्ट

बीटरुट हार्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
बीटरूट को साफ करके मिक्सर में इसका बारीक पेस्ट बना ले
- 2
मल्टीग्रेन आटे में सूजी, चावल का आटा, नमक,अजवाइन,काली मिर्च सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- 3
अब इसमें मोहन डालकर बीटरूट वाला पेस्ट अच्छी तरह मिला ले और आटा गूथ ले आटा थोड़ा सख्त लगेगा। चाहे तो थोड़ा पानी और मिल सकते हैं इससे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दे।
- 4
गुथे हुए आटे की लोई ले और इसे रोटी की तरह बेल दे कुकी कटर की सहायता से काट ले चाकू की सहायता से थोड़ा गोंद ले।
- 5
कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन हार्ट शेप को मध्यम आंच पर फ्राई कर लेॅ। थोड़ी देर में पलटते रहे। हल्का सुनहरा होने पर इन्हें निकाल ले। ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर अच्छी तरह मिला ले। स्वादिष्ट और पौष्टिक बीटरूट हार्ट तैयार है।
टिप्स
आटे को ज्यादा सख्त या नरम ना रखें।
हार्ट शेप को चाकू की सहायता से अच्छी तरह गोॅदें, जिससे वह फ्राई करते समय क्रिस्पी बने, फुले नहीं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (5)