मसाला बाटी, लहसुन की चटनी, पंचमेल दाल

#CA26
#Week15
#bharat ek thalli me
Masala bati or lahusan ki chatni with panch mel dal
✨राजस्थानी स्टाईल पंचमेल दाल और मसाला बाटी लहसुन की चटनी
✨राजस्थानी स्टाईल थाली में पंचमेल दाल और बाटी लहसुन की चटनी बहुत पापूलर है इस थाली में मैंने बाटी को आलू, मटर की स्टफिंग के साथ बारीश के मोसम के मुताबिक चटपटे स्वाद में बनाया है !
मसाला बाटी, लहसुन की चटनी, पंचमेल दाल
#CA26
#Week15
#bharat ek thalli me
Masala bati or lahusan ki chatni with panch mel dal
✨राजस्थानी स्टाईल पंचमेल दाल और मसाला बाटी लहसुन की चटनी
✨राजस्थानी स्टाईल थाली में पंचमेल दाल और बाटी लहसुन की चटनी बहुत पापूलर है इस थाली में मैंने बाटी को आलू, मटर की स्टफिंग के साथ बारीश के मोसम के मुताबिक चटपटे स्वाद में बनाया है !
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी मिक्स दाल को अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो कर आधा घंटे के लिए रखें
- 2
फिर प्रेशर कूकर में एक चम्मच घी गरम करके उसमें एक तेज़ पत्ता लौंग और बड़ी इलाइची कूट कर डाले फिर भीगी हुई सारी दाल और स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर और चार कप पानी डालकर उबाल लें
- 3
टमाटर अदरक हरी मिर्च और लहसुन अदरक को काट कर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं
- 4
फिर कड़ाही में 2 चम्मच घी गरम करके उसमें साबुत जीरा, हींग पाउडर, लाल मिर्च पाउडर उबली हुई दाल,कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें और
- 5
गैस बंद करके उसमें नींबू का रस मिलाकर ऊपर से एक चम्मच घी और करी पत्ता लाल मिर्च पाउडर का तड़का बनाकर गार्निश के लिए दाल में डालकर पंचमेल दाल तैयार कर ले फिर बाकी की स्टफिंग के लिए आलू उबालकर छील कर कद्दूकस कर लें और
- 6
मटर को उबाल लें हरी मिर्च बारीक काट लें
- 7
फिर कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें उसमें अदरक हरी मिर्च और उबले हुए मटर नमक स्वादानुसार हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर मिलाएं फिर कद्दूकस किया हुआ आलू बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता, आमचूर पाउडर मिलाकर आलू मटर की स्टफिंग तैयार करके चित्र अनुसार छोटी छोटी बॉल्स बना लें
- 8
अब परात में दो कप आटा निकाल लें फिर उसमें स्वादानुसार नमक, अजवायन पाउडर और दो चम्मच घी डालकर मिक्स कर लें फिर उसमें जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर अच्छी तरह से बाटी का आटा गूंथ लें
- 9
फिर गूंथे हुए आटे से लेमन साइज़ की लोई बनाकर कटोरी की शेप में बनाकर उसमें तैयार आलू की स्टफिंग चित्र अनुसार भर कर सारी बाटी तैयार कर ले
- 10
फिर अप्पे पैन को गैस पर रखें उसमें घी आधी चम्मच करीब सारे खाने में डालकर तैयार की हुई बाटी रखकर
- 11
चित्र अनुसार अच्छी तरह से सेंक कर
- 12
सारी बाटी सेक लें फिर
- 13
लहसुन की चटनी के लिए 15 सूखी साबुत लाल मिर्च को गरम पानी में भिगो दें और लहसुन को अच्छी तरह से छिल लें अदरक को भी छिल कर काट लें और चार ताजी लाल मिर्च भी काट लें
- 14
फिर भीगी हुई साबुत लाल मिर्च से सीड्स अलग-अलग कर लें फिर मिक्सी जार में चित्रा अनुसार लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, स्वादानुसार नमक और दो चम्मच पानी डालकर लहसुन की चटनी पिस लें
- 15
फिर कड़ाही में आधा कप सरसों का तेल गरम करके उसमें साबुत जीरा और लहसुन मिर्च का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और चटनी को तेल छूटने तक भूनें फिर उसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर सरवींग बाउल में निकाल लें ये चटनी एक सप्ताह स्टोर भी कर सकते हैं
- 16
आप चाहें तो इसमें प्याज टमाटर भी मिला कर चटनी बना सकते हैं
- 17
फिर तैयार मसाला बाटी में घी डालकर सरवींग प्लेट में लहसुन की चटनी और पंचमेल दाल के साथ और कटे हुए प्याज के साथ राजस्थानी स्टाईल में थाली बना कर परोसें
- 18
आप चाहें तो साथ में चूरमा भी बना सकते हैं ।
टिप्स
बाटी को अच्छी तरह से सूनहरा सेंके और दाल में दूसरा तड़का सरवींग बाउल में निकाल कर डाले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















































कमैंट्स (5)