खींचू

हेलो स्मार्टी
आज में लाई हूं गुजरात की एक बहुत ही स्वादिष्ट और पारम्परिक डिश*खींचू* जो गुजरात के हर एक घर में हर परिवार की बहुत ही फेवरिट डिश हैं चाहे बरसात हो चाहे ठंड हो ये चटपटी डिश सबका मन लुभाती है बनने में भी बहुत ही आसान, कम सामग्री, ओर स्वाद से भरपूर.... तो चलो बनाते है आप ओर में मिलकर गुजराती खींचू।
#week15
#CA26
#भारत एक थाली में

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 4 कटोरी पानी को उबलने दे एक उबाल आने के बाद उसमें अजवाइन, जीरा, हरी मिर्च बारीक कटी, धनिया, नमक शक्कर और पापड़ खार सब डालकर अच्छे से उबलने दे
- 2
अब 5 मिनट बाद उसमें चावल का आटा डालकर बेलन से हिला ले
- 3
अब 10 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकने दें
- 4
अब एक बाउल में खींचू डाले ऊपर से अचार मसाला और मूंगफली का तेल डालकर गरमा गरम परोसे
टिप्स
1. जब चावल का आटा पानी में डालें तब थोड़ा स्पीड से हिलाना चाहिए नहीं तो गुठली पड़ सकती है ।
2. नमक डालने में ध्यान रखना पापड़ खार में भी खारापन होता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)