Kela bhajiya

#CA26
#week20
#mistrybasket
#banana
#besan
#bhajiya
#gujaratirecipe
केला भजिया को भारत के अलग-अलग राज्यों और भाषाओं में मुख्य रूप से केले के पकोड़े, बज्जी (Bajji) या पज़हम पोरी (Pazham Pori) कहा जाता है। लेकिन गुजरात में पक्के केले के भजिया को बेसन, थोड़ा चावल का आटा डालकर और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता हैं। पर दक्षिण भारत में आमतौर पर मैदा, चावल का आटा और मसालों के साथ बनाते हैं।
Kela bhajiya
#CA26
#week20
#mistrybasket
#banana
#besan
#bhajiya
#gujaratirecipe
केला भजिया को भारत के अलग-अलग राज्यों और भाषाओं में मुख्य रूप से केले के पकोड़े, बज्जी (Bajji) या पज़हम पोरी (Pazham Pori) कहा जाता है। लेकिन गुजरात में पक्के केले के भजिया को बेसन, थोड़ा चावल का आटा डालकर और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता हैं। पर दक्षिण भारत में आमतौर पर मैदा, चावल का आटा और मसालों के साथ बनाते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक स्टील के बाउल में 1 कप बेसन, दो चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच सेंधा नमक और सोडा बाईकार्ब इकठ्ठा कर लें।
- 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर एक ना गाढ़ा ना ही पतला ऐसा मध्यम घोल (बैटर) तैयार कर लें। साथ में गैस चालू कर के एल्यूमीनियम की कड़ाई में दो कप तेल डालकर उसे गरम करने के लिए रख दें।
- 3
पके हुए केले को गोल आकार में और लंबे टुकड़ों में काट लें। (केले को पहले से काट कर ना रखें वरना वो काले पड़ जाते हैं) अब उसे घोल में अच्छे से मिक्स कर ले। ताकि तेल में डालते समय केले के टुकड़े बेसन के घोल के साथ अच्छे से चिपक गए हो और केले के टुकड़े जब गर्म तेल में डाले तब तेल की बूंदे आपके हाथ में ना गिरे उसका ख्याल रखें। जो ऐसा हो तो दूध की मलाई तुरन्त लगा दे।
- 4
कड़ाई में डाला हुआ तेल गरम हो जाएं तब पहले गर्म तेल की दो तीन बूंदे बेसन के घोल में डाल दे। जिससे बेसन में डाले हुए सोडा बाईकार्ब में हल्का झाग आएगा। इस प्रक्रिया से भजिया क्रिस्पी बनते है, एक दड़ा के जैसे भजिया फुल जाता है इससे वे तलते समय अंदर ज्यादा तेल नहीं सोखते। तो आप भी ये प्रक्रिया जरूर करें।
- 5
गैस की आँच को मीडियम करके एक एक करके बेसन के घोल में लिपटे हुए केले के टुकड़े को तेल में रखते जाएं। अब दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तक उसे तलें। अब उसे एक डिश में निकाल कर बाकी बचे केले के टुकड़े को भी तल लें।
- 6
तैयार हैं स्वादिष्ट केला भजिया। मैंने साथ में मिर्च और आलू के भजिये भी बनाए हैं।
टिप्स
कुछ तला हुआ खाने का मन हो और घर में केले पड़े हो तो ये रेसिपी जरूर बना के खाइएगा। गुजरात में पक्की आम के टुकड़ों के छोटे छोटे टुकड़े करके उसके भी भजिये बनाते हैं।
इसे आप ऐसे ही खा सकते है या फिर टोमेटो कैचप के साथ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)