सत्तू की मोटी रोटी और आलू प्याज टमाटर की चटपटी चटनी - स्वादिष्ट पौष्टिक देसी भोजन

गाँव की रसोई की सादगी और मिट्टी की खुशबू लिए आज प्यारी सी थाली में सजी है सत्तू की मोटी रोटी, साथ में आलू, टमाटर और प्याज की चटपटी चटनी। सत्तू की खुशबू और देसी मसालों का स्वाद ऐसा है, जो पुराने दिनों की याद दिला देता है। कम सामग्री में बनी यह देसी थाली स्वाद के साथ अपनापन भी परोसती है। ❤️
सत्तू की रोटी में मुख्य रूप से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। आलू से कार्बोहाइड्रेट, प्याज - टमाटर में फाइबर, विटामिन C और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।
इस तरह सत्तू की रोटी और ताज़ी सब्जियों की चटनी मिलकर स्वादिष्ट, भरपेट और पौष्टिक देसी भोजन बनाती है। चलिए देखते हैं इसे बनाने का तरीका !
#CA26 #week23 #roti #sattu #sattu_ki_moti_roti_aur_aaloo_pyaj_tamatar_ki_chatpati_chutney #desi_bhojan #gaon_ki_roti
#Paushtik_roti

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू प्याज टमाटर की चटपटी चटनी -
सामग्रियों को किचन काउंटर पर निकाल लेंगे और चित्र अनुसार कटिंग कर लेगे । इमली को भिगोकर उसका पानी तैयार कर लेंगे और उबले आलू को मसल लेंगे। - 2
मसले आलू में बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, हरीमिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरी धनिया डालें।
- 3
सरसों का पका तेल और नमक आदि डालकर मिला लेंगे। स्वाद के अनुसार इमली का पानी भी अच्छी तरह मिला लेंगे । यह इस चटनी का सीक्रेट इनग्रेडिएंट है, इसी से एकदम चटपटा मज़ेदार और झन्नाटेदार सा स्वाद आता है । चटनी को आप अपने हिसाब से ज्यादा गीला या सूखा रख सकते हैं।
- 4
एक बर्तन में गेहूं का आटा निकाले उसमें बहुत हल्का नमक डालें फिर आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। डो को 20 मिनट रेस्ट के लिए ढक कर रखें। अब पराठे के भरावन तैयार करने के लिए एक बर्तन में सत्तू निकाले।
- 5
- 6
अब सत्तू मे बतायी गई सभी सामग्री डालें (बारीक कटा प्याज हरी मिर्च,अदरक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,भुना जीरा पाउडर,अजवाइन या मंगरैल,अचार का मसाला, नींबू का रस ( ऑप्शनल) और नमक आदि।
- 7
अब सत्तू आटे का जो मिश्रण है, उसे गोल -गोल लड्डू जैसा बना ले जिससे की स्टफिंग करने में आसानी हो।
- 8
तैयार आटे की लोई बनाएं उसमें सत्तू के मसाले वाली लड्डू रखें फिर उसे कवर कर हथेली की मदद से घुमाकर लिट्टी जैसा रूप दें और थपथपाते हुए बडा़ करें फिर बेलन से बेल ले।
- 9
हम इसे रोटी से थोड़ा मोटा बेलेंगे। अब तवे को गर्म करके रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह धीमी आंच पर सेंकें। जब सत्तू रोटी सिंक जाएं तब जाली पर घुमा - घुमा कर कुरकुरा होने तक सेंक ले।
- 10
तैयार सत्तू रोटी पर घी अवश्य लगाएं।
- 11
हमारी सत्तू की मोती रोटी और आलू प्याज टमाटर की चटनी तैयार है।
- 12
साथ में हरी धनिया की चटनी और सलाद के साथ सर्व करें और इस पौष्टिक चटपटे देसी भोजन का आनंद लें।
टिप्स
आलू प्याज टमाटर की चटपटी चटनी को आप अपने हिसाब से गीला या सूखा रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (71)