राजस्थानी खोबा रोटी और पंचमहल दाल

#CA26
राजस्थानी मारवाड़ी में जो खोबा रोटी और दाल की जोड़ी बहुत ही बढ़िया है पौष्टिक भी है हेल्दी भी है और खाने में मजेदार तो है ही खूबा रोटी अपनी कलात्मक कृति से यह जानी जाती है इसमें जो चिमटी से डिजाइन बनाई जाती है गेट बनाए जाते हैं और उसमें घी डालकर जो अंदर तक उसमें घी उतरता है तो खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है कहा जाता है कि पहले के समय में मरुस्थलीय जगह पर जाने के लिए यह इस तरह की खोबा रोटी लंबे समय तक बिगड़ती नहीं है और ऊपर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट ज्यादा मोयन डालने के कारण बहुत ही बढ़िया यह रोटी लगती है और पांच दलों को मिलाकर जो दाल बनाई जाती है वह भी बढ़िया और स्वादिष्ट पौष्टिक है। यह एक बहुत ही बढ़िया कोंबो है
📌 खोबा रोटी को भी मेथी के पत्ते का फ्लेवर दिया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पंचमहल दाल बनाने के लिए जो पांच तरह की दाल है जैसे उड़द की दाल, मूंग की दाल, मूंग की पीली दाल, तुवर दाल, मसूर दाल को अच्छी तरह से धोकर उसे लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रखेंगे।
- 2
अब इसे कुकर में डालेंगे और पानी डालकर उबालेंगे उबलते समय पहले जो झाग आते हैं वह निकाल देंगे इस यूरिक एसिड होने की संभावना नहीं रहती अगर आप खुले बर्तन में बना रहे हैं तो भी यह प्रक्रिया अवश्य करें
- 3
झाग निकालने के बाद उसमें हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करके तीन सिटी लगा देंगे और फिर ठंडा होने देंगे
- 4
तड़का करने के लिए कढ़ाई में तेल और घी दोनों को गर्म करेंगे उसमें जीरा सुखी लाल मिर्च तेज पत्ता हींग डालेंगे प्याज डालेंगे और सौते करेंगे लहसुन को काटकर उसमें डालेंगे बारीक काटी हरी मिर्च डाल देंगे टमाटर डाल देंगे और टमाटर सॉफ्ट होने तक उसे पकाएंगे नमक डाल देंगे टमाटर नरम हो जाने के बाद उसमें मसाले करेंगे लाल मिर्च पाउडर धनिया जीरा पाउडर हल्दी पाउडर डालेंगे मिक्स करेंगे और थोड़ा पानी डाल देंगे जिसे मसाले टमाटर सारी चीज अच्छी तरह से मिक्स हो जाए करी पत्ता डाल देंगे अब जो उबली हुई दाल है वह उसमें डाल देंगे दाल की कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से उसे सेट करेंगे पानी डालकर अब धीमी आंच पर उसे पकाते रहेंगे जितनी दाल उबलेगी उतने ही स्वाद से भरपूर होगी आखिर में नींबू का रस और गरम मसाला डालकर मिक्स करेंगे हरा धनिया डाल देंगे
- 5
परात में गेहूं का आटा डालेंगे उसमें अजवाइन को हाथों से मसल कर डालेंगे फिर नमक डालेंगे हल्दी डालेंगे लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे
- 6
मेथी के पत्ते बारीक कटे हुए उसमें डाल देंगे और अच्छी तरह से मिक्स करेंगे धीरे-धीरे करके पानी डालते हुए टाइट आटा गूंधेंगे और बहुत ही अच्छी तरह से मसलेंगे और उसे ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे
- 7
आटे को फिर से मसल लेंगे और उसमें से बड़ा सा पेड़ा लेकर मोटी रोटी बेलनी है । अब इसे तवे पर डाल देंगे पिछले हिस्से में चाकू से उसे थोड़ा इम्प्रेशन देंगे फिर पलट देंगे और चिमटी बाहर से अंदर की तरफ लेते हुए बढ़िया सी डिजाइन बना लेंगे यह प्रक्रिया हमें गैस चालू होते ही होने पर भी कर सकते हैं अगर नहीं हो सके कर सकते हैं तो चकले के ऊपर रखकर भी यह कर सकते हैं।
- 8
पर ध्यान रहे यह हमें एकदम धीमी आंच पर रोटी बनानी है क्योंकि मोटी होने के कारण अंदर से एकदम पक जानी चाहिए और फिर कपड़े की मदद से दबाकर उसे सेकेंगे और फिर गैस की आंच पर उसे सेकेंगे और फिर उस पर घी डालकर फिर से 2 मिनट के लिए रखेंगे ताकि अंदर खांचे के अंदर घी उतर जाए
- 9
तो तैयार है एकदम स्वादिष्ट पौष्टिक अंदर से सॉफ्ट बाहर से कुरकुरी राजस्थानी मारवाड़ी खोबा रोटी साथ में पंचमहल दाल के साथ डिनर या लंच एंजॉय करें साथ में लच्छा प्याज सलाद चूरमा लड्डू और इमली की खट्टी मीठी चटनी लहसुन और लाल मिर्च वाली।
- 10
- 11
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)