दही आलू की सब्जी

#CA2026
#week25
दही आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती है बड़े बच्चे सभी इसको बहुत ही पसंद से खाते हैं और यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है मैंने उसमें बस थोड़े बहुत बेसिक मसाले डाले हैं ज्यादा मसाले का प्रयोग नहीं किया है क्योंकि इसमें स्वाद दही का आता है जिससे सब्जी और भी टेस्टी होती है इसमें कड़ी पत्ते का स्वाद इसके साथ को और भी बढ़ा देता है आईए देखते हैं दही आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू उबालकर छीलें, छोटे टुकड़ों में काटें, 1-2 आलू मैश करें।
- 2
दही को अच्छे से फेंट लें।
- 3
कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा और करी पत्ता डालकर चटकाएं।
- 4
प्याज और हरी मिर्च डालें, 2 मिनट भूनें।
- 5
नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें, 2 मिनट भूनें।
- 6
कटे और मैश किए आलू डालें, मसाले के साथ 5 मिनट भूनें।
- 7
फेंटी हुई दही डालें, 1-2 मिनट ढककर पकाएं।
- 8
आवश्यक अनुसार पानी डालें, 2-3 मिनट और पकाएं।
- 9
ऊपर से धनिया पत्ती डालें, गैस बंद करें।
- 10
तैयार है हमारी टेस्टी और चटपटी दही आलू की सब्जी जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।
- 11
इसे बड़े और बच्चे सभी बहुत ही पसंद से खाते हैं इसे रोटी पराठे के साथ गरम-गरम सर्व करें।
- 12
टिप्स
दही को अच्छे से फेंटने से यह चिकना और मलाईदार बनता है। आलू को भूनते समय उन्हें हल्का सा क्रिस्पी करने के लिए ध्यान रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (11)