आलू टिक्की
#ब्रेकफास्ट रेसिपी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबालना है और छोले को भी उबालना है
- 2
आलू उबल जाने के बाद उसमें हरा धनिया,नमक,मिर्ची, गरम मसाला डालना है
- 3
सभी मसाले मिक्स करके टिक्की बनानी है और तवा गर्म करके उसमें तेल डालकर टिक्की को फ्राई करना है
- 4
एक कढ़ाई में तेल गरम करना है तेल अच्छे से गर्म होने पर उसमें जीरा डालना है
- 5
फिर उसमें प्याज डालना है फिर बारीक कटा टमाटर डालना है हल्दी पाउडर,नमक, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला डालकर अच्छी तरह तब तक सेकना है जब तक वह अपना तेल ना छोड़ दे
- 6
अब उसमें बॉईल किए हुए छोले डालने हैं और छोले मसाला डालना है और अच्छे से फ्राई करना है
- 7
और हमारे गेस्ट आए तब उन्हें गरम गरम आलू टिक्की परोसना है
- 8
सबसे पहले एक प्लेट में आलू टिक्की रखना है उसके ऊपर जो हमने छोले बनाए हैं उसको डालना है फिर उसमें हरी चटनी,मीठी चटनी डालनी है अगर आप प्याज खाते हैं तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज टमाटर भी डाल सकते हैं फिर वापस से दोनों चटनी डालनी है और बारीक भुजिया के साथ सर्व करना है
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (7)