कांदा पोहा
ब्रेकफास्ट रेसिपी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहे को अच्छे से धो लें अब उसमें नमक, नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी और बारीक कटी हरी मिर्ची डालकर मिक्स करें और उसे साइड पर रख दें
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें सिंगदाना फ्राई करना है जब वह फ्राई हो जाए तब उसे एक बाउल में निकाल लेना है
- 3
फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और डालना है उसमें राई डालनी है राई जब सीख जाए तब उसमें कड़ी पत्ता डालना है फिर हल्दी पाउडर डालना है
- 4
फिर उसमें बारीक कटा प्याज और बारीक कटा आलू डालकर अच्छे से फ्राई करना है जब वह फ्राई हो जाए तब उसमें पोहा डालना है फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना है
- 5
फिर उसमें फ्राई किया हुआ सिंगदाना डालना है बारीक कटा हरा धनिया डालना है तो तैयार है हमारा कांदा पोहा
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/4693631





कमैंट्स (10)