कुकिंग निर्देश
- 1
इडली बनाने के रेसिपी
- 2
चावल और पोहे को एक साथ भिगोकर 6/7 घंटे तक रखा।
- 3
उरद दाल धोकर उसमें मेथी दाना डालकर भिगोकर 6/7 घंटे तक रखा।
- 4
6/7 घंटे के बाद पहले चावल को मिक्सर में पीस लिया।
- 5
बाद में उरद दाल को भी पीस लिया।
- 6
दाल और चावल का पेस्ट अच्छी तरह एक बडे बर्तन में मिलाकर 8/9 घंटे ढककर रख दिया।
- 7
अब इडली करते समय इडली कुकर में पानी डालकर गैस पर रख दिया।
- 8
तबतक इडली साचे को तेल लगाकर उसमें इडली बँटर डालकर कुकर में 15 मिनट तकरख दिया।
- 9
सांबर बनाने की रेसिपी
- 10
तुअर दाल को धोकर कुकर में 3 सिटी आने तक रखा।
- 11
इसके बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप खतम होने के लिए रखा।
- 12
तबतक अनियन को लंबे काटा।
- 13
टमाटर के बारीक टुकडे किए।
- 14
एक पातेले में तेल डालकर गर्म किया, फिर उसमें राई डाली, राई तडतडने के बाद उसमें कडीपत्ते और अनियन डालकर मध्यम आंचपर नर्म होने तक भूना ।
- 15
फिर उसमें हिंग, हलदी और टमाटर डालकर टमाटर नर्म होने तक पकने दिया।
- 16
फिर उसमें लाल तिखट, सांबर मसाला नमक, इमली का पल्प और मैश की हुई दाल डालकर अच्छी तरह चलाया और पानी डालकर उबलने दिया।
- 17
अब सांबर तैयार हो गया।
- 18
गर्मागर्म इडली सांबर के साथ खाने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स