कुकिंग निर्देश
- 1
विधि वेजिटेबल कटलेट
सबसे पहले आप 3 पीस बाॅयल आलु को ग्रेड करे । फिर उसमे 10 ग्राम बिंस, 10 ग्राम गाजर, 2 पीसीज हरी मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया ये सारे वेजिटेबल को फाइन चाॅप करके आलू मे डाल दें। फिर आप मसाले डाल ले । नमक स्वादानुसार, जिरा पाउडर चुटकी भर, हल्दी चुटकी भर, धनिया पाउडर चुटकी भर, ये सारे मसाले मिला ले । - 2
फिर आप आलू मे 2-3 चम्मच ब्रेड क्रामस डाल कर अच्छे से मिला ले। फिर आप बैटर बनाए
1 कप मैदा, 1 कप आरारोड मे आप हलका सा पानी मिलाकर उसे आप हाथ से पटकी मार के मिला ले । बैटर को पतला रखे ।और उसमे हलका सा नमक डाल ले। - 3
फिर आप आलू के छोटे- छोटे पीसज बना के उसे पीस को गोल करो और बैटर मे डाल दो और तुरंत बैटर से निकाल के आप उसे ब्रेड क्रामस एक प्लेट मे लेके उसमे डाल दे।और उसके चारो तरफ क्रामस लगाके आप उसे बाॅये हाथ मे रख के ऊपर से आराम से दाॅये हाथ से दबाये ।और उसे हाथ से तिकुना कर ले ।एसे करके सारे पीसीज बना ले। फिर आप इसे डीप फ्राई कर ले और अपनी बेस्ट साॅस के साथ टेस्ट करे । उम्मीद करता हु की आप सब लोग ये डीस जरुर बनायेंगे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स