नज़ाकत 'ए' पनीर (Nazakat 'e' Paneer recipe in Hindi)

नज़ाकत 'ए' पनीर (Nazakat 'e' Paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
स्टफिंग बनाने की विधि-
- 2
पनीर लिजिए और उसे 1 इंच जितने क्यूब्स में काट लें।
- 3
फिर इन क्यूब्स के बीच में से थोडा पनीर स्कूप करके निकाल लें।
- 4
अब तेल गर्म करें और उसमें अदरक,स्कूप करा हुआ पनीर, काजू, किशमिश डालकर थोड़ा पकाएं।
- 5
उसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और थोडा़ पकाएं फिर गैस बंद कर दें
- 6
स्टफिंग को ठंडा करें और पनीर के अन्दर भर दें, और ऊपर एक काजू रख दें।
- 7
अब नानस्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और पनीर को हलका सा सौटे करके एक प्लेट में निकाल लें।
- 8
ग्रेवी बनाने की विधि-
- 9
तेल/बटर गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची और लौंग डालकर, पकाएं फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और पकाएं।
- 10
इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और जब प्यूरी तेल से अलग हो जाएं तब इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और शाही पनीर मसाला डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- 11
अब इसमें दही, काजू का पेस्ट,नमक और चीनी डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं।
- 12
फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करके 3-4 मिनट ढक कर पकाएं।
- 13
अंत में क्रिम डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- 14
तैयार ग्रेवी को सर्विंग बाउल/प्लेट में निकालें और उसके ऊपर स्टफ पनीर के क्यूब्स को रखें और नान, बटर रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स