पोटैटो सन सैंडविच
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्टफइंग बनाने के लिए 1 कढ़ाई म 1 टेबल स्पून घी डालेंगे।
- 2
घी गरम हो जाये तो जीरा,राई दाना, करी पत्ता डालेंगे।
- 3
जब ये गोल्डन हो जाये तो इसमें चोप किया हुआ प्याज, मिर्च डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करेंगे।
- 4
अब इसमें उबला हुआ आलू डाल देंगे। साथ ही चाट मसाला,गरम मसाला, अमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से फ्राई करेंगे।
- 5
जब अच्छे से फ्राई हो जाये तो उसमें काटा हुआ हरा धनिया डाल कर कड़ाई चूल्हे से उतार लेंगे।
- 6
अब ब्रेड को गोल शेप म काटेंगे। या तो कुकी कटर से काट ले या फिर कोई तेज धार वाली कटोरी से काट ले।
- 7
अब उन गोल कटे हुए ब्रेड के 1 साइड में सॉस लगा दे और दूसरी साइड में जो स्टफइंग तैयार की है वो लगा दे।
- 8
अब सॉस वाले पीस को स्टफइंग वाले पीस के ऊपर रख दे।
- 9
अब इस सैंडविच को ग्रिलर में थोड़ा सा घी या बटर लगा कर 2-4 मिनट के लिए ग्रिल कर ले।
- 10
जब सैंडविच ग्रिल हो जाये तो उसके चारों साइड स्पून की हेल्प से मलाई लगा दे। आप चाहें तो सॉस भी लगा सकते है।
- 11
अब इस सैंडविच के चारो और सेव डालदें हाथ से और हल्का हल्का उंगलियो से दबा दे, ताकि सेव सैंडविच के चारो और चिपक जाए।
- 12
अब सैंडविच को बीच में से चाकू की हेल्प से कट करें। और सर्विंग प्लेट में रख कर ऊपर से 2 दाने अनार के लगा दे जो कि आंखों का लुक देंगी। 1 धनिया पत्ती लगा दे जो कि फेस का लुक देंगी।
- 13
बस रेडी है आपके पोटैटो सन सैंडविच
- 14
आशा है आप सबको जरूर पसंद आएंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स