कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.
ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये. - 2
पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है
- 3
ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए, ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए - 4
बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए.
- 5
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स