सुर्ख़ लाल पोच्ड आड़ू के साथ चावल की खीर

सुर्ख़ लाल पोच्ड आड़ू के साथ चावल की खीर
कुकिंग निर्देश
- 1
जस्वन्द की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर रखिये
- 2
चावल को धोकर पानी डालकर भिगोकर रख दें
- 3
अब एक कड़ाई में पानी डालकर इसमे जस्वन्द की पत्तियां व कीस कर रखा बीटरूट डाले।
- 4
इसमे चक्रफूल, इलायची,दालचीनी व शहद डालकर उबाल आने दें
- 5
अब आड़ू को छीलकर बारी बारी से इस उबलते पानी में डाल दें
- 6
आंच धीमा करके 15 से 20 मिनट पकने दें व बीच बीच मे आड़ू को चारों तरफ पलटते रहे जिससे दोनों आड़ू पर रंग बराबर चढ़े
- 7
अब आड़ू पक जाने के बाद निकालकर एक टिश्यू पेपर पर रखें
अब बाकी बचे जस्वन्द व बीट रूट के पानी को छान लें। इसे फिर से कुछ देर और गाढ़ा होने रखें - 8
दूसरी तरफ कड़ाही मे दूध डालकर उबाल आने के बाद इसमें कच्चा चावल डालकर पकाएं.
चुटकी भर नमक डाले - 9
इसे लगातार घुमाते हुए, धीमी आंच पर बीच बीच मे थोड़ा पानी डालकर पकाते जाएं
- 10
चावल पक जाने के बाद व दूध गाढ़ा हो जाने पर आंच बंद कर के इसमे स्वाद अनुसार ख़जूर का गुड़ मिला लें.
लगातार घुमाएं व गुड़ पिघल जाने पर इसे ठंडा होने रखें - 11
परोसने के लिए :
आड़ू के ऊपर एक और बार बनी हुई गाढ़ी चाशनी चम्मच से डाले।
कुछ देर बाद डार्क चॉकलेट को माइक्रो वेव मे हर 30 सेकंड के अंतराल पर पिघला ले. - 12
अब आड़ू को टिश्यू पेपर से थपथपा कर, इसका नीचे का 1/3 हिस्सा पिघले चॉकलेट से लपेट दे
जब चॉक्लेट आड़ू पर लगाए तब 2 चम्मच इस्तेमाल करें। एक चम्मच से सिर्फ चॉकलेट डाले व दूसरे से फैलाये।
- 13
या आप ब्रश की सहायता से चॉकलेट आड़ू पर फैला सकती है
इसपर तुरंत कटा हुआ पिस्ता व सिल्वर बॉल्स सजा ले - 14
अब एक प्लेट मे नीचे चावल की खीर डालकर इसके ऊपर आड़ू रखे
आप चावल की खीर को ठंडा करके या गर्म भी खा सकते हैं
लजीज पोच्ड आड़ू तैयार है - 15
मेरी टिप:
आड़ू पर चॉकलेट डालते समय ध्यान रखें कि गीला चम्मच आप चॉकलेट वाले बाउल मे न डालें वरना चॉकलेट नमी की वजह से जकड़ जाएगा
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स