मलाई रसगुल्ला

Shubha Salpekar Deshmukh @shubha
बंगाली मिठाई छेनार पायेश से प्रेरित.
दूध की गाढ़ी खीर में डूबे रसगुल्ले बहुत ही स्वादिष्ट लगतें हैं.
मलाई रसगुल्ला
बंगाली मिठाई छेनार पायेश से प्रेरित.
दूध की गाढ़ी खीर में डूबे रसगुल्ले बहुत ही स्वादिष्ट लगतें हैं.
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध उबाल कर इसमे दही डालें। दूध फटने लगे तो गैस बंद कर दें।
- 2
फटे हुए दूध को छान लें।
- 3
छेने को सूती कपड़े में बांध लें।
- 4
छेने को थाली में निकाल कर अच्छे से मसलें।
- 5
कुकर में चाशनी बनाने रखें।
- 6
छेने के छोटे गोले बनाकर उबलती चाशनी में डालें।
- 7
इसे ढककर 20 मिनट पकने दें।
- 8
खीर बनाने के लिए दूध उबालें, कटे हुए सूखे मेवे, केसर, इलायची पाउडर और स्वादानुसार शक्कर डालें। कॉर्नफ्लोर की पेस्ट बनाकर इसमे डालें और लगातार हिलाएं। दूध तुरंत गाढ़ा होने लगता है, गैस बंद कर दें।
- 9
खीर में रसगुल्ले डालें।
- 10
फ्रीज़ में ठंडा करें, सूखे मेवे से सजाकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5337926













कमैंट्स