शकरकंद / स्वीट पोटाटो पैनाकोटा

शकरकंद / स्वीट पोटाटो पैनाकोटा
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी मे 1+1/2 टीबीएसप जेलेटिन डाले। थोड़ा ठंडा पानी डालकर 10 मिनट भिगो कर रखे।
- 2
अब पैनाकोट्टा बनाने के लिए एक माइक्रोवेव सुरक्षित बाउल मे पहले 1 कप ढूध डाले
फिर इसमे 1/2 कप कंडेन्सद मिल्क मिलाये
अब इसमें 1/4 कप अमूल क्रीम मिलाये। 1 टीबीएसप ब्राउन शुगर व चुटकी भर नमक मिला लें। - 3
इसमे 1 कप उबला व मसला शकरकंद मिला लें।
अब इस सारी सामग्री को हैंड ब्लेन्डर की सहायता से एकसार कर लें।
इस मिश्रण को माइक्रोवेव ओवन मैं एक मिनट के लिए माइक्रो हाई कर लें। - 4
अब इस कुनकुने शकरकंद मिश्रण में, भिगोकर रख हुआ जेलेटिन लेकर इसे 10 सेकंड के लिए इसको माइक्रो करें व दोंनो को मिला लें।
अब रेमकिन्स/मोल्ड्स को तेल लगाकर रख दें - 5
पैनाकोट्टा का मिश्रण रेमकिन्स मे पलट दे। इसे फ़्रिज मे 3 से 4 घंटे ठंडा कर जमने के लिए रख दें
एक शीशे के बाउल मे मिक्स बेरीज और उनका रस लेकर कुछ सेकण्ड माइक्रो कर लें - 6
अब चार घंटे के बाद एक गर्म पानी के बर्तन मे पनकोट्टा मोल्ड को 10 सेकंड तैरा दे। एक धारदार चाकू की नोक से पन्नकोट्टा को निकाल ले।
- 7
अब आलमंड क्रम्बस व मिक्स बेरी के मिश्रण के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स