चुकंदर की चॉप

Anjani Rajwar @cook_12263724
यह चोप खाने में तो मज़ेदार है ही साथ ही पौस्टिक से भरपूर भी है।
चुकंदर की चॉप
यह चोप खाने में तो मज़ेदार है ही साथ ही पौस्टिक से भरपूर भी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन ले और उसमे नमक -हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा पानी मिला कर गाढ़ा घोल बनाये और ढक कर रख दे। अब चुकंदर को कद्दूकस कर ले, और आलू उबाल लें, प्याज बारीक काट कर तैयार कर ले।
- 2
अब एक कड़ाई ले गरम होने दे फिर 1 चम्मच तेल डालें फिर जीरा डालें अब प्याज डाल कर भुने 5 मिनट तक अब चुकंदर डाले और हरी मिर्च डालें और भुने 5 मिनट अब सारे मसाले, नमक-हल्दी डाल कर मिलाए फिर उबले हुए आलू डाले और अच्छी तरह से मिला ले।
- 3
अब मिश्रण से थोड़ा थोड़ा ले और आकार देकर बेसन के घोल में डाले फिर तेल में तल लें।
- 4
चुकंदर की चोप तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5377545






कमैंट्स