कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दूध डाल कर मिला दें और आधा घंटे के लिए ढक कर रख दें।
- 2
अब कड़ाई गैस पर रखें और गरम होने दे, फिर घी डालें और चीनी डालें।
- 3
अब लागातार चीनी को चलाते हुए पकाये, जब तक पिघल न जाएं।
- 4
अब गैस बंद कर देंगे, और चीनी चलाते रहेंगें । जब चीनी थोड़ा ठंडा हो जाए तब हम सूजी और दूध के मिश्रण को कड़ाई में डालेंगे।
- 5
अब हम लगातार चलाते हुए सूजी को पकाएंगे। गैस मध्यम फ्लेम में रख कर पकाएंगे। सूजी का रंग भूरा होने लगेगा और जब हलवा एक जगह होने लगेगा तब हम कड़ाई गैस पर से उतार देंगे और 2 मिनट और चलाएंगे।
- 6
सूजी पेशावरी हलवा तैयार है।
- 7
सुझाव : आप इस हलवे को नॉन- स्टिक पैन या कड़ाई में बनाए।
- 8
चीनी को बहोत ज्यादा न पकाए और लागातार चलाते हुए माध्यम आँच पर ही बनाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5397478









कमैंट्स