सीसीसी (कॉर्न चीज़ चटकारा)

#भुट्टा
यह मेरी इनोवेटिव स्वाद व स्वास्थ्य से भरपूर रेसिपी है। बारिश के मौसम में भुट्टे का लुत्फ उठाइए।
सीसीसी (कॉर्न चीज़ चटकारा)
#भुट्टा
यह मेरी इनोवेटिव स्वाद व स्वास्थ्य से भरपूर रेसिपी है। बारिश के मौसम में भुट्टे का लुत्फ उठाइए।
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम भुट्टों को कुकर में 5-6 सीटी लेकर उबालें।
- 2
उबले हुए भुट्टो के दाने निकाल लें। कुछ दाने इस तरह निकालें कि वे आपस में चिपके रहें, इन्हें अलग रख लें।
- 3
पैन में मक्खन गर्म करें भुट्टे के दाने डाल कर नमक व काली मिर्च पाउडर डालें।
- 4
कुछ देर पकाएं अंत में कीसा हुआ चीज़ डाल दें। आपका चटकारा तैयार है।
- 5
कटोरी बनाने के लिए 1 कटोरी पानी गर्म करने रखें। इसमें मक्के का आटा, कार्न फ्लोर नमक व तेल डालें।
- 6
अब आंच बंद करके इसे अच्छी तरह मिला लें व गूंथ लें।
- 7
इस मिश्रण की बड़ी लोई लेकर बेल लें व बड़ी कटोरी से काट लें।
- 8
कटी हुई रोटी को एक छोटी कटोरी के उपर चिपका कर कटोरी का आकार दें। इस पर जुड़े हुए दाने कार्न फ्लोर पेस्ट की सहायता से चिपका लें।
- 9
इन कटोरियों को स्टीमर में 20 मिनट पकाएं।
- 10
कटोरी पकने के बाद स्टील की कटोरी अलग कर लें। इनमें तैयार चटकारा भरें व सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स