बेसन के आलू टिक्की
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में बेसन लें। उसमें नमक और १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले। पानी डाले और मोटा पेस्ट-बैटर बनाएं आलू को उबाले और मसल ले इसमें नमक, १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, कटा हुआ हरी मिर्च, गरम मसाला, अदरक, कटा हुआ हरा धनिया पत्ता मिलाये। अपने हथेलियों में रोल करके इस आलू मिश्रण से छोटे बॉल्स बनाएं एक पैन में गहरी फ्राइंग के लिए तेल गरम करे। प्रत्येक बॉल को बेसन के बैटर में डुबाये और अच्छा से कोट करे। गरम तेल में डाले और आधे पाक जाने तक ही भूनें। इन बॉल्स का रंग हल्का पीला होना चाहिए। अधिक तेल को छलनी
- 2
से हटाए और इन भुने हुए बॉल्स को थोड़ी देर के लिए बाहर रखे।
अब, प्रत्येक गेंद को थोड़ा चिपटा करे और कम आंच में डीप फ्राई करे जब तक की वे सुनहरे भूरे रंग के नहीं होते और कुरकुरे नहीं हो जाते।
टिशू पेपर पर रखे ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाये।
पाँव और पुदीना-इमली चटनी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स