कसूरी मेथी मठरी

#जारस्नैक्स
ये मठरी, मैथी का कड़वापन व गेहूं के आटे के गुण लिए स्वादिष्ट व पौष्टिक मठरी है जिसे आप १५-२० दिनों के लिए बना कर रख सकते हैं
कसूरी मेथी मठरी
#जारस्नैक्स
ये मठरी, मैथी का कड़वापन व गेहूं के आटे के गुण लिए स्वादिष्ट व पौष्टिक मठरी है जिसे आप १५-२० दिनों के लिए बना कर रख सकते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम पानी गर्म करें और उसमें कसूरी मेथी डालें, १ चम्मच चाट मसाला १ चम्मच तेल में मिलाकर रखें
- 2
आटे में नमक, कलौंजी व तेल डालकर अच्छे से मिलाएं
- 3
अब आटे को मेथी वाले गुनगुने पानी से कड़ा गूंथ लें
- 4
गूंथे हुए आटे का एक बड़ा भाग लेकर लम्बा बेल लें उस पर चाट मसाला वाला तेल लगा लें
- 5
अब लम्बी बेली हुई पट्टी को मोड़ कर तह करके पुनः बेल लें, फिर चाट मसाला वाला तेल लगा कर तह करें, यह प्रक्रिया ३-४ बार दोहराएं
- 6
अंत में थोड़ा सा बेल कर चाकू से अपने मनपसंद आकार में मठरी काट लें
- 7
तेल गरम करें व मठरी को मध्यम से कम आंच पर १५-२० मिनट तल लें। उपर से अतिरिक्त चाट मसाला बुरक दें। तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स