बैगन के पकोड़े (Baingan Ke Pakore recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर गोल-गोल स्लाइसों में काट लें। अब बेसन में चावल का आटा, हींग, नमक, अजवाइन डालकर पकौड़े का घोल तैयार करें। तत्पश्चात खड़ी लाल मिर्च, लहसुन, नमक, नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को घोल में अच्छी तरह मिला लें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें। बैंगन की एक-एक स्लाइस लेकर बेसन के घोल में डुबोएं और गरम तेल में कुरकुरे सुनहरे होने तक पकौड़े तल लें। बैंगन के चटपटे कुरकुरे पकौड़ों को टोमॅटो सॉस और हरी चटनी के साथ पेश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/5563687




कमैंट्स