टमाटर मशरूम और नूडल्स सूप (Tamatar mushroom aur noodles soup recipe in Hindi)

#हेल्दीसूप
कुकिंग निर्देश
- 1
सूप बनाने की सभी सामग्री चित्र में है।
- 2
प्रेशर कुकर को गैस पर रख कर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज,लहसुन अदरक और हरी मिर्च डालें और इसे थोड़ी देर तक भूने। इन सब को बहुत हल्का ही भूनना है बहुत ज्यादा को नहीं भूनना है। इसके बाद इसमें कटा हुआ मशरूम डालें और चम्मच से चलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और इसे भी चम्मच से अच्छे से चला ले। ढक्कन से ढक कर,गैस का आंच धीमा कर कर के दो से 3 मिनट के लिए पकने दें।
- 3
इसके बाद इसका ढक्कन हटाकर इसमें ओट्स नूडल्स डालें। नमक और ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर चम्मच से चलाएं। इसके बाद इसमें मध्यम आकार की कटोरी से 4-५ कटोरी पानी डालें। बारीक कटा हरा धनिया पत्ता डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और एक चींटी लगाएं।
- 4
प्रेशर कुकर में एक सीटी लग जाने पर गैस बंद कर दें। थोड़ी देर के लिए प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद ही रहने दे। 5 से 10 मिनट बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन खोले और गरम-गरम टमाटर नूडल्स सूप परोस कर खाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स