मखमली कलाकन्द (Makhmali kalakand recipe in hindi)

#स्वीट्स #रक्षाबंधन #sweets #rakshabandhan
कुकिंग निर्देश
- 1
खोया और पनीर को कद्दूकस से कस लें। चीनी को मिक्सी में पीस लें ।
- 2
भारी तले की कड़ाही गैस पर रखें । गर्म होने पर 1 छोटा चम्मच घी फैलाएं। हल्की आंच पर कसा हुआ खोया डाल कर भूनना शुरू करें । लगातार चलाते रहें। 2 मिनट बाद इसमें पनीर भी डालें और चलाते रहें ।,तीन से चार मिनट बाद पिसी चीनी मिलाये साथ ही इलाइची पाउडर भी मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं । मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
- 3
किसी गहरी प्लेट पर जरा सा घी चुपड़े और उस पर मिश्रण को एकसार फैला दें। इसे कतरे पिस्ता बादाम से सजाएं और फ्रिज में सेट होने रख दें । थोड़ा ठंडा होने पर जब ये सेट हो जाए तो चाकू से मनचाहे आकार में काट लें और किसी डिब्बे में डाल कर फ्रिज में रखें ।
- 4
- 5
- 6
राखी बांधते समय भाई को खिलाएं । बच्चों और मेहमानों के साथ साथ खुद भी लुत्फ़ उठाएं । घर का बना हल्के मीठे का ये स्वादिष्ट नरम कलाकन्द सबको बहुत पसंद आएगा ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स