सनफ्लावर ब्रेड स्टफ्ड विथ चिकन (sunflower bread stuffed with chicken recipe in hindi)

#मैदा
यह एक इटालियन ब्रेड है जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही पर दिखने में तो इतनी अच्छी लगती है कि लोग आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। आप इससे तरह तरह की फीलिंग के साथ बना सकते हैं। मैंने इसमे चिकन और आलू की फीलिंग का इस्तेमाल किया है।
सनफ्लावर ब्रेड स्टफ्ड विथ चिकन (sunflower bread stuffed with chicken recipe in hindi)
#मैदा
यह एक इटालियन ब्रेड है जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही पर दिखने में तो इतनी अच्छी लगती है कि लोग आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। आप इससे तरह तरह की फीलिंग के साथ बना सकते हैं। मैंने इसमे चिकन और आलू की फीलिंग का इस्तेमाल किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कटोरे में ले गुनगुना पानी उसमे मिलाएं चीनी और एक्टिव ड्राइड यीस्ट और उसे 5 से 10 मिनट पड़े रहने दे जब तक उसमें ऊपर बुलबुले न दिखने लगे।
- 2
एक दूसरे कटोरे में ले मैदा और उसमे मिलाये यह यीस्ट वाला मिश्रण, नमक (1/4 चम्मच), रिफाइंड आयल (1 बड़ा चम्मच) और उसे अच्छे से गूँध ले। शुरुवात में यह चिपचिपा सा आटा लगता है पर जैसे जैसे आप इससे मलते जाएँगे, यह एक मुलायम से आटा बन कर तैयार हो जाएगा।
- 3
अब हम इस आटे पर जरा सा आयल लगा कर उसको आयल लगे बर्तन में डाल कर खमीर होने के लिए ढक कर 1 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख देंगे।
- 4
जब तक आटा खमीर होता है हम अंदर की फीलिंग बना लेते हैं। उसके लिए हमें चाहिए एक पेन और उसमें डालिए दो बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल।
- 5
अब हमें मिलाएंगे चिकन का कीमा और उसे अच्छे से मिला लेंगे और 1 मिनट भून लेंगे।
- 6
अब हम उस में डालेंगे अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, प्याज़ और अच्छे से भून लेंगे 2 मिनट तक।अब हम इसमें डालेंगे नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और इसे अच्छे से मध्यम आंच पर भून लेंगे। लगभग 15 से 20 मिनट में यह पक के तैयार हो जायेगी। तब इसमे मिलाये निम्बू का रस और अच्छे से मिलकर अलग से रख दे।
- 7
अब हम उस में मिलाएंगे उबले हुए आलू और उसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इस मिश्रण में हम मिलाएंगे 3 बड़े चम्मच पानी और अच्छे से मिलालेंगे।
- 8
अब हम इसमें डालेंगे नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और इसे अच्छे से मध्यम आंच पर भून लेंगे। लगभग 15 से 20 मिनट में यह पक के तैयार हो जायेगी। तब इसमे मिलाये निम्बू का रस और अच्छे से मिलकर अलग से रख दे।
- 9
1 घंटे बाद आटा अपने से दोगुने साइज का हो जाएगा।
- 10
अपने किचन के स्लैब को अच्छे से साफ कर लें और उस पर थोड़ा सा मैदा छिडक ले। अब हम इस आटे को दोबारा से खींचते हुए 15 से 20 मिनट तक मलेंगे।
- 11
हमें आटे को बहुत अच्छे से मलना है और बिल्कुल ही मुलायम आटा तैयार करना है।
- 12
अब हम इस आटे को दो हिस्सों में बांट लेंगे। दोनो हिस्सों का वजन एक समान होना चाहिए।
- 13
पहले हिस्से से अब हम एक बड़ी सी गोल रोटी बनालेंगे (आपके पास जिस साइज की बेकिंग डिश हो आप उस हिसाब से इसे बेले) लगभग 9 इंच लंबी और चौड़ी।
- 14
एक गोल बेकिंग डिश पर अच्छे से तेल लगाकर उसे ग्रीस कर लें और उसके ऊपर लगाएं बटर पेपर और उसे भी तेल से ग्रीस कर ले।
- 15
अब इस बेकिंग ट्रे के ऊपर हम रखेंगे अपनी पहली बनाई हुई गोल रोटी।
- 16
रोटी के बीच में और साइड पर चारों तरफ फिलिंग को इस तरह से रखे जैसे तस्वीर में दिखाया है।
- 17
अब दूसरे पेड़े से भी पहले की तरह एक गोल रोटी बनाएं, उसी साइज कि जैसे आपने पहले बनाई थी और उस रोटी को इस फीलिंग के ऊपर रखें।
- 18
पानी की सहायता से दोनों रोटी को आपस में अच्छे से चिपका ले।
- 19
अब जैसा की तस्वीर में दिखाया है एक गिलास उल्टा करके बीच में रखें और 22 से 24 कट चाकू की सहायता से सारी तैयार रोटी पर लगाए। जैसे आप फूल की कलियाँ बना रहे हूँ। (गिलास से शुरू करते हुए आखिर तक, हमे ब्रेड को बीच में से नही काटना है)
- 20
अब हल्के हाथ से एक एक करके सभी कलियों को ऐसे पलटे जिस से अंदर की फीलिंग ऊपर दिखने लगे, जैसा तस्वीर में दिखाया है। (बिल्कुल सनफ्लॉवर की तरह)
- 21
अब हम इससे फिर से 30 मिनट तक ढक कर रखेंगे।
- 22
फिर उस पर ब्रश से हल्का हल्का दूध लगाए और सफेद तिल से सजा दे।
- 23
ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट प्रीहीट करे और अब हम इससे बेक करेंगे 180 डिग्री पर 25 से 30 मिनट(ध्यान रखे ब्रेड ज्यादा ब्राउन न हो जाए)।
- 24
हमारी सनफ्लॉवर ब्रेड विथ चिकन फिलिंग बन कर तैयार है। यह ब्रेड ऊपर से कड़क और अंदर से एकदम सॉफ्ट बनती है। इसे गर्म गरम चाय और सॉस के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स