रोस्टेड नट्स केक (Roasted nuts cake recipe in hindi)

#मैदा
काजू, बादाम और पम्पकिन सीड्स से बना यह केक बहुत ही लाजवाब है आप इसे जरूर ट्राय करें।
रोस्टेड नट्स केक (Roasted nuts cake recipe in hindi)
#मैदा
काजू, बादाम और पम्पकिन सीड्स से बना यह केक बहुत ही लाजवाब है आप इसे जरूर ट्राय करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में ले माखन और चीनी और उन्हें तब तक फेंटें जब तक उनमे चमक न आजाये और मिश्रण बिल्कुल हल्का न हो जाये।
- 2
अब इसमें एक एक कर के सभी अंडे मिलाये और अच्छे से फेंटे।
- 3
अब इसमें मिलाये वैनिला एसेंस और अच्छे से मिला लें।
- 4
एक दूसरे कटोरे में छाने मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर और दाल चीनी पाउडर और अलग से रखे।
- 5
ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट प्रीहीट करे।
- 6
केक मौल्ड को अच्छे से ग्रीज़ करे और तैयार रखें।
- 7
अब सुखी सामग्री को थोड़ा थोड़ा कर के अंडे के घोल में मिलाये और हल्के हाथ से लपेटते हुए मिला लें।
- 8
केक के घोल को ग्रीज़ किये हुए मौल्ड में डाले।
- 9
ऊपर से काजू, बादाम और पम्पकिन सीड्स को अच्छे से फैला दें।
- 10
180 डिग्री पर 50 से 55 मिनट तक बेक करे। टूथपिक डाल कर देखें अगर साफ निकले तोह आपका केक तैयार है।
- 11
ठंडा होने पर केक को मौल्ड से बाहर निकले और चाय के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स