सूखा मसाला कचौरी (sukha masala kachori recipe in hindi)

रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
https://youtu.be/-xd2-iL0m-8
सूखा मसाला कचौरी (sukha masala kachori recipe in hindi)
रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
https://youtu.be/-xd2-iL0m-8
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में २०० ग्राम मैदा ले, इसमे थोड़ा सा नमक और २ चम्मच मोयन के लिए तेल डाल कर दोनो हाथो से अच्छे से मिक्स करे। थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर थोड़ा सख्त आटा गूंधे। आटे को १५ मिनट का रेस्ट दे।
- 2
गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाए, इसमें साबुत धनिया, सौंफ और अजवायन डाल कर चटकने तक भूनें। भुनने पर गैस बंद करे और भूने मसाले को मिक्सर ग्राइंडर में डाले।
- 3
इसी मसाले के साथ ग्राइंडर में १ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,१/२ चम्मच गर्म मसाला पाउडर,१ चम्मच धनिया पाउडर, २ चम्मच चना दाल नमकीन और २ चम्मच मोटा भुजिया डाल कर दरदरा पीस ले।
- 4
दरदरा मसाले को एक प्लेट में निकाले, अब इसमें स्वादानुसर नमक, १/२ चम्मच भूना जीरा पाउडर, काजू के टुकड़े, किसमिस और एक चम्मच इमली की चटनी डाल कर अच्छे से मिक्स करे।
- 5
सारे मसाले की छोटी छोटी गोलिया तैयार करे।
- 6
मैदा का आटा जो हमने गुंधा था १५ मिनट का रेस्ट ले चुका है उसे बाउल में दोनो हाथो से अच्छी तरह मथे और उसके नींबू के आकार में पेड़े तैयार करे।
- 7
अब एक एक पेड़ा ले कर हाथो से फैलाए और मसाले की गोलियां भर कर गोल कचोरी की शेप दे। इसी तरह सारी कचोरिया तैयार करे।
- 8
गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाए और इसमें तेल गर्म करे। इस गर्म तेल में सारी कचोरियां डाल कर मंदी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे। ध्यान रखें कि कचौरिया मंदी आंच पर ही फ्राई करनी है।
- 9
कचोरी फ्राई होने पर एक प्लेट में निकाले और सुबह की चाय या शाम की कॉफी के साथ सर्व करें।
- 10
ये कचोरी १५ से २० दिन तक खराब नही होगी।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स