खुरचन रबड़ी शॉट्स

#दीवाली
यह खुरचन वाली केसरिया रबड़ी शॉट्स बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक भारी पहले की कढ़ाई में दूध को उबलने के लिए रखें
- 2
दूध में डाले केसर। हमें दूध को लगातार चलाते हुए तब तक उबालना है जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाये।
- 3
अब आंच को मध्यम कर देंगे और दूध को ज्यादा नहीं हिलाएंगे। दूध पर मलाई की हल्की सी परत आते ही उसे कड़छी से उठाकर कढ़ाई के किनारे लगा दीजिए।
- 4
थोड़ी देर बाद फिर से दूध की ऊपरी सतह पर मलाई आएगी तब उसे भी वैसे ही उठाकर किनारे पर लगा देंगे।
- 5
दूध को धीमी आंच पर ही उबलने देंगे इसी तरह मलाई की परत को कड़ाई के किनारे लगाते जाएंगे जब तक कढ़ाई में दूध 1/3 रह जायेगा।
- 6
अब दूध में मिलाएंगे चीनी और कतरे हुए मेवे और अच्छे से मिला लेंगें।
- 7
अब कड़छी से किनारे लगी मलाई खुरचकर निकालेंगे और उसे गाड़े दूध में हल्के हाथ से मिला देंगे।
- 8
इसको ज्यादा नहीं चलाना है ताकि खुरचन में गांठे पड़ी रहे। रबड़ी तैयार है। इसे 3 से 4 घंटे फ्रिज में ठंडी होने के लिए रखे और ठंडी ठंडी परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- झटपट बेसन का खमण ढोकला खट्ठा मिट्ठा (Jhatpat besan ka khaman dhokla khatta meetha recipe in hindi)
- बकलावा इन कढाई (baklava in kadhai recipe in hindi)
- ऑरेंज डिलाइट (Orange delight recipe in hindi)
- इंस्टेंट मिल्क पाउडर पिस्ता बर्फी (Instant milk powder pista barfi recipe in hindi)
- चावल के लड्डू (Chawal ke ladoo recipe in hindi)






कमैंट्स